Wed. Oct 21st, 2026

अघोर आश्रम में सेवा का महाकुंभ! मेडिकल कैंप, भंडारा और हजारों कंबलों का वितरण—गाँवों से उमड़ा जनसैलाब, डॉक्टरों ने संभाला स्वास्थ्य मोर्चा…

बिलासपुर,,,, अकलतरा स्थित अघोर आश्रम पीठ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आसपास के गरीब ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां भंडारे का भी व्यवस्था थी क्योंकि दूर से

आने वाले ग्रामीणों के लिए भोजन का भी व्यवस्था रहे जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्रामीण लोग अघोर आश्रम आकर स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कर सके एवं बीमारी से संबंधित दवा ले

जा सके इसके साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए पिछले 17 वर्षों से अघोर आश्रम के बाबा के द्वारा ग्रामीणों को कंबल का वितरण भी किया जाता रहा है बाबा ने संवाददाता को बताया की इस बार लगभग 13 से 1500 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं दवा का भी

लाभ लिया इस सेवा  के लिए सात  डॉक्टर जो की बिलासपुर चंपा एवं अन्य स्थानों से आए हुए थे उन लोगों ने सेवा दिया ।


इस तरह का स्वास्थ्य कैंप अघोर आश्रम में आए दिन लगाए जाते रहे हैं अघोर आश्रम के द्वारा लगभग 6 से 7000 लोगों को कंबल वितरण किया गया


यहां क्षेत्र का पहले सीबीएसई स्कूल खोला गया जहां लगभग 500 से ज्यादा बच्चे वर्तमान में अध्यनरत है यहां दूरस्थ ग्रामीण के गरीब बच्चे के अध्ययन के लिए हॉस्टल का व्यवस्था रखा गया है जिनका सारा खर्च पढ़ाई लिखाई खाना पीना अघोर आश्रम के द्वारा उठाया जाता है जिसमें आदिवासी बच्चे भी हैं।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed