
बिलासपुर,,, नेत्रहीन को पता बताओ घर तक पहुचाने जाओ ये हाल है! बिलासपुर की न्यायधानी के नगर निगम का न्यूज बास्केट की टीम ने कछार के बजाय ऐतिहासिक विसर्जन स्थल जूना बिलासपुर पचरी घाट के पास नदी तट पर ठेका कम्पनी की गाड़ियों के डंप कचरे की खबर प्रसारित की जोन कमिश्नर 5 के प्रवेश कश्यप को अवगत कराया उन्होंने दिखवाने की बात कही और संवेदनशीलता दिखाते हुए रविवार को मौके पर अमला भी भेज दिया… पर ये क्या अमला और एक्सीवेटर निगम का और डंपर ठेका कम्पनी का ऐसी खुली बेगारी तभी तो कहावत है! कि निगम के अफसरों और दीगर प्रांत की ठेका कम्पनियों का गठजोड़ देखना हो तो चले आइए बिलासपुर…
न्यूज़ बास्केट ने शनिवार को गाड़ी वाला आया चल कचरा निकाल शीर्षक के साथ खबर प्रसारित कर निगम के जिम्मेदार अफसरों का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया कि कैसे ठेका कम्पनी द्वारा डंपिंग यार्ड कछार के बजाय डीजल-पेट्रोल का गफलत करने शहर के अंदर ही सुनसान इलाको में कचरा डंप किया जा रहा!

इसको लेकर जोन क्रमांक 5 देवकीनन्दन जोन कार्यालय के जोन कमिश्नर और निगम के हेल्थ अफसर प्रवेश कश्यप से चर्चा कर जानना चाहा कि ये क्या हो रहा कछार के बजाय कचरा जूना बिलासपुर नदी तट पर क्यो डंप कराया जा रहा… तो उन्होंने कहा कि न्यूज बास्केट की खबर से ये मामला उनके संज्ञान में आया है! वे इसे दिखवा लेते है! दूसरे दिन शनिवार को निगम का एक्सीवेटर और अमला मौके पर पहुँचा कुछ देर बाद ठेका कम्पनी रामकी एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन का डंपर भी मौके पर पहुँच गया! इसके बाद निगम और ठेका कंपनी के संयुक्त अमले और संसाधन से यहाँ फैले बदबूदार कचरे का उठाव कराया गया!
इन तस्वीरों ने एक बार फिर निगम के अमले और संसाधन से ठेका कम्पनी के बेगारी और अफसरों व ठेका कम्पनी के गंठजोड़ की पोल खोलकर रख दी,,, जिसे अफसर अब तक यह कहकर नकारते आ रहे थे कि ये कचरा नही ये तो नाले- नालियों का मलबा है…
अब नागरिक देखेंगे कि निगम प्रशासन इस मामले में किसके खिलाफ और क्या कार्रवाई करता है….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
