
बिलासपुर,,,, बिलासपुर के कोनी–सेंदरी रोड पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने शहर को दहलाकर रख दिया… जहां रतनपुर रोड की ओर खाना खाने जा रहे छह छात्रों की कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई! और तीन बार पलटते हुए झाड़ियों में जा घुसी! कार चला रहे सक्ती जिले के खरकेना निवासी 26 वर्षीय ईशु रत्नाकर और उनके साथी 22 वर्षीय भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई! जबकि अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, वहीं दोनों मृतकों के शव को सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया। पुलिस अब घायलों से पूछताछ कर हादसे के सही कारण का पता लगाने में जुटी है…..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
