
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसाझार जंगल में मिले सूर्य प्रकाश बघेल के संदिग्ध शव के मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है! पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व रंजिश के चलते हत्या करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है!आरोपियों ने वारदात को लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत से अंजाम देने की बात स्वीकार की है!
ऐसे सामने आया मामला...
4 दिसंबर को मृतक के परिजन ने सूर्यप्रकाश बघेल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी! तकनीकी साक्ष्यों के सहारे पुलिस ने जंगल में खोजबीन शुरू की 5 दिसंबर को पुलिस को झाड़ियों के बीच मृतक की मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध हालत में मिला!
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा, SDOP लालचंद मोहले, FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर मृतक से पूर्व विवाद रखने वाले दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई! पुख्ता तकनीकी साक्ष्यों पर आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली!
वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान…
कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक कमलेश कुमार बंजारे, SI मेलाराम कठौतिया, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजहर उद्दीन सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी...
1 रंजीत खाण्डे (23 वर्ष), निवासी भैसाझार
2 सुधीर खाण्डे (21 वर्ष), निवासी भैसाझार
दोनों आरोपी वर्तमान में भरारी (भुण्डा) में रह रहे थे…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
