
बिलासपुर,,, तोरवा क्षेत्र स्थित कनोई पेपर मिल के पास सोमवार रात पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट का प्रयास किया गया! बाइक से घर लौट रहे मैनेजर की आंखों में बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डाल दिया… लेकिन मैनेजर की सूझबूझ और बहादुरी के कारण आरोपीयो की कोशिश नाकाम रही… जिसके बाद आरोपी भाग निकले! घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है!
मिली जानकारी के अनुसार ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के मैनेजर रोशन साहू 50 वर्ष सोमवार रात करीब 10 बजे दिनभर की बिक्री की राशि लेकर मालिक के घर जा रहे थे! जैसे ही वे कनोई पेपर मिल के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया! अचानक हुए हमले से वे हड़बड़ा गए और आंखों में तीव्र जलन के बीच किसी तरह बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया इसी दौरान दो युवक उनकी तरफ दौड़ते हुए आए…
लेकिन मैनेजर ने हिम्मत नहीं हारी और धुंधली नजर के बीच ही उनसे भिड़ गए! मुख्य मार्ग पर हो रही यह घटना देखकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर आने लगे लोगों को आता देख बदमाश घबरा गए! इधर मैनेजर भी पूरी ताकत से मुकाबला कर रहे थे! दोनों स्थितियों से डरकर आरोपी अपनी बाइक से तुरंत मौके से फरार हो गए! मैनेजर ने सड़क पर गुजर रहे लोगों की सहायता से बस्ती पहुंचकर घटना की जानकारी पेट्रोल पंप मालिक को दी!
सूत्रों के अनुसार मैनेजर करीब 15 लाख रुपये की नगदी लेकर जा रहे थे! आशंका है! कि बदमाश उनकी गतिविधियों पर कई दिनों से नजर रखे हुए थे! और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे! फिलहाल तोरवा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है! और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
