
बिलासपुर,,, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने खनिज विभाग ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया है! कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में की गई! इस कार्रवाई में कुल चार हाइवा, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है! कार्रवाई जिले के कई इलाकों में लगातार अलग-अलग दिनों में की गई… जिससे अवैध खनन नेटवर्क में हड़कंप मच गया है!
खनिज विभाग ने मटियारी क्षेत्र में अवैध रूप से मुरूम ढोते हुए एक हाइवा वाहन पकड़ा… जिसे सीपत थाने में सुरक्षित रखा गया है! इसके बाद 3 दिसंबर को लमेर क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक और हाइवा को जब्त कर कोनी थाना सुपुर्द किया गया! उसी दिन आमागोहान क्षेत्र में खनिज मुरुम के अवैध उत्खनन का बड़ा मामला पकड़ में आया, जहां एक चैन माउंटेन और दो हाइवा मौके पर मिले!मशीन और वाहनों को यथास्थान सीलबंद कर चालकों की सुपुर्दगी में दे दिया गया!
6 दिसंबर को लमेर क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत ढोते हुए पकड़ी गईं और इन्हें भी थाना कोनी की अभिरक्षा में भेजा गया! इसी क्रम में 7 दिसंबर को निरतु क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, जिसे थाना सकरी में रखा गया है!
अवैध खनन रोकने के लिए विभाग केवल वाहन जब्ती तक नहीं रुका, बल्कि निरतु, लोखड़ी, पाठबाबा और धुरिपारा क्षेत्रों में रेत उत्खनन के लिए बनाए गए कई रैंप भी काटकर नष्ट कर दिए गए! विभाग का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के हर प्रयास पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी…!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
