
बिलासपुर,,, तिफरा सब्जी मंडी रोड के पीछे झाड़ियों में मिली अधजली लाश के मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है! करीब एक माह तक रहस्य बनी यह मर्डर मिस्ट्री अब सुलझ चुकी है! तकनीकी तथ्यों की पड़ताल और पुलिस टीम की सतर्कता से न केवल मृतक की पहचान उजागर हुई… बल्कि हत्या के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है! वही इनके द्वारा दो अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था!
मामला था क्या?
7 नवंबर 2025 को होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ था! शव बुरी तरह जला होने के कारण पहचान कर पाना मुश्किल था!


पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर मोबाइल डिटेल्स खंगाले और मृतक की पहचान गोपाल कोल (26 वर्ष), निवासी – सेमिया नेवारी, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) के रूप में की गई!
ऐसे खुला राज़…..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर सिरगिट्टी, सिविल लाइन, सरकंडा, तारबाहर थाना, ACCU व साइबर सेल की टीमों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की!

जांच में सामने आया कि मृतक इन दोनों आरोपियों के साथ के साथ शराब पी और पीने के दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में दोनों आरोपियों ने मिलकर एक ने गला दबाकर और दूसरा उसके सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ तीस से चालीस बार वार कर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने और अपने अपराध को छुपाने के लिए मृतक की पहचान मिटाने के लिए शव सहित कपड़ों को आग के हवाले कर दिया गया।इस घटना के बाद दोनों आरोपी शराब के नशे में आपस में चर्चा कर हत्या के बारे में चर्चा आस पास के लोगों ने सुनी और पुलिस को इसकी जानकारी दी।जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनको गिरफ्तार कर हिरासत में लिया।जहां दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
1 अरुण दास मानिकपुरी 30 वर्ष अभिलाषा परिसर, तिफरा……
2 धनेश लोधी उर्फ राजू 34 वर्ष यातायात नगर वार्ड 8, तिफरा….।
खुलासे में एक बात समाने आई कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से थाने में दर्ज है।दोनों आरोपी आदतन अपराधी किस्म के है! सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी हत्या के बाद दो और अपराध किए जिसमें एक सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर को आग के हवाले किए और इसके बाद एक मकान में घुसकर चोरी की घटना को भी अंजाम दिए!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
