
00 नवनिर्मित कमिश्नर कार्यालय के बगल से बन रही सड़क बेहद चर्चा में…
00 एक बड़ी जमीन के सामने तक पहुची सड़क, फिर डंप करा दिया गिट्टी का ढेर…
बिलासपुर,,, पब्लिक बोल रही कि निगम प्रशासन और स्मार्ट सिटी लोमिटेड बिलासपुर शहर की खचाड़ी सड़को के बजाय कोनी में अरपा तट पर नवनिर्मित कमिश्नर कार्यालय के पीछे बियाबान में 22 करोड़ की सड़क बना रही यहां न तो दुकान है! न मकान आरोप है! कि एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट, नेताओ, अफसरों और भूमाफियाओं को लाभ पहुचाने के लिए ये सड़क बनाई जा रही ये साफ दिख रहा… क्योकि हल्ला मचने के बाद मामले को ठण्डवाने एक बड़े जमीन के सामने गिट्टी डंप करवा कर छोड़ दी गई है!

इसको लेकर तकालींन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षद्व्य विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय बड़ा प्रदर्शन और प्रेस वार्ता कर गम्भीर आरोप भी लगा चुके इसके बावजूद हो कुछ नही रह, हुआ सिर्फ इतना कि मामले के बवण्डर को देखते हुए एक बड़े जमीन के सामने गिट्टी डंप कराकर सड़क के अंतिम छोर पर छोड़ दिया गया!

खबर ये भी है! कि निगम के एक पूर्व पदाधिकारी इसको लेकर अपने करीबियों को हड़का रहे कि इसमें कुछ मत बोलिये!

वही विरोधी दल के नेता ये खंगालने में लगे है! कि वो कौन ब्यूरोकेट्स व नेता है! जिनके लिए शहर की सड़कों को छोड़ इस बियाबान में स्मार्ट सिटी का 22 करोड़ फूंक दिया गया!

आरोप तो लग रहे पर जांच कराएगा कौन यदि सही और निष्पक्ष ढंग से इसकी जांच कराई जाती है! तो ये सच्चाई सामने आ जायेगी की आखिर किसके इशारे पर स्मार्ट सिटी के इतने बड़े फंड को बिना आवश्यकता के यहां फूक दिया गया!
लोग कह रहे कि निगम और स्मार्ट सीट लिमिटेड के अफसर किसी को रातों रात सड़क पर और किसी को कैसे फलक पर बिठा सकते है! ये इसी का बड़ा उदाहरण है! कहा जा रहा कि रतनपुर रोड और नदी तट की सड़क के बीच जिनके घर और जमीनें है! उनकी जमीनें तो अब लाखो नही करोड़ो अरबो की हो गई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
