
बिलासपुर,,, बिलासपुर प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है! सहायक पंजीयक फर्म्स एवं सोसाइटी ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न होगी!
पहला चरण – सदस्यता सूची जारी व आपत्तियाँ…
15 दिसंबर को प्रारंभिक सूची प्रकाशित होगी! 16 दिसंबर को दावे–आपत्तियाँ ली जाएंगी और 17 दिसंबर को उनका निराकरण किया जाएगा। 18 दिसंबर को अंतिम सदस्यता सूची जारी होगी!
👇👇👇

दूसरा चरण – नामांकन और जांच… 👇👇👇
19 दिसंबर को सामान्य सभा के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह–सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए नामांकन खोले जाएंगे! दोपहर 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और वैध अभ्यर्थियों की घोषणा की जाएगी!

तीसरा चरण – मतदान व परिणाम… 👇👇👇
28 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन गुप्त मतदान प्रणाली से होगा तथा सदस्यता न्यूनतम 180 दिन पुरानी होना जरूरी है! पूरे चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सहायक पंजीयक को सौंपी गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
