
बिलासपुर,,, मोपका चौकी क्षेत्र स्थित अरपा विहार में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया! घर के कमरे में 50 वर्षीय शंभू राम साहू का खून से सना शव उनके बिस्तर पर मिला! घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया! प्रारंभिक जांच में सामने आया है! कि शंभू राम लंबे समय से शराब का आदी था! और घटना वाली रात भी उसने भारी मात्रा में शराब पी थी! पुलिस के अनुसार नशे की हालत में वह अक्सर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता था! और पहले भी कई बार आत्मघाती कदम उठा चुका था! आशंका जताई जा रही है! कि नशे के आवेश में उसने सिर पर पत्थर से वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया… जिसके कारण उसकी मौत हो गई! सूचना पर सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, मोपका चौकी स्टाफ और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची! घर से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! फिलहाल पुलिस मौत को आत्महत्या या नशे में खुद पर हमला करने की दिशा में जांच कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
