
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्टेट जीएसटी विभाग ने कोयला कारोबार से जुड़े तीन प्रमुख व्यावसायिक समूहों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई की… महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन से जुड़े कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी की गई! यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी सेक्रेटरी मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर से आई विशेष टीम ने अंजाम दी….!

सुबह शुरू हुई रेड, रात तक चली जांच….
12 दिसंबर की सुबह शुरू हुई छापेमारी देर रात तक चली… GST टीम ने कारोबारियों के कार्यालय, आवास, प्लांट और कोल वाशरी में पहुंचकर लेन-देन, आय और टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की…
27.50 करोड़ रुपये का सरेंडर…..
जांच के बाद तीनों कारोबारी समूहों ने कुल 27 करोड़ 50 लाख रुपये का सरेंडर किया…
* महावीर कोल वाशरी: 10 करोड़ रुपये
* फील कोल ग्रुप: 11 करोड़ रुपये
* पारस कोल वाशरी: 6 करोड़ 50 लाख रुपये
सूत्रों के मुताबिक, महावीर कोल वाशरी का संबंध अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के परिवार से बताया जा रहा है!
इनपुट टैक्स क्रेडिट में गड़बड़ी के संकेत…..
प्रारंभिक जांच में कोल मिक्सिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में हेराफेरी के संकेत मिले हैं। आशंका जताई जा रही है! कि टैक्स बचाने के उद्देश्य से कोयले की मात्रा और उसमें प्रयुक्त सामग्री में गड़बड़ी की जा रही थी! हालांकि, जीएसटी अधिकारी फिलहाल आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं!
लंबे समय से निगरानी में थे कारोबारी…..
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
सूत्रों का कहना है कि ये तीनों कोयला कारोबारी काफी समय से GST विभाग की निगरानी में थे!

इनका कारोबार कई राज्यों तक फैला हुआ है। कारोबार के अनुपात में टैक्स कम मिलने पर रायपुर से विशेष टीम भेजकर यह कार्रवाई की गई!

मात्रा मिलान के बाद हो सकते हैं बड़े खुलासे….
टीम ने कोल मिक्सिंग में इस्तेमाल होने वाले सभी तत्वों की खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। फिलहाल मात्रा का मिलान किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद टैक्स चोरी की वास्तविक राशि सामने आने की संभावना है।
दूसरे दिन भी जारी रही जांच…
शनिवार, 13 दिसंबर को भी सभी ठिकानों पर जांच जारी रही। रायपुर की GST टीम दो दिनों से बिलासपुर में डटी हुई है और व्यापार विहार व लिंक रोड स्थित ऑफिस, वाशरी और प्लांट में देर रात तक दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। नए लेन-देन और अहम तथ्यों को खंगालने का काम जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
