
बिलासपुर,,,, तखतपुर थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! प्रार्थी आशुतोष सिंह की रिपोर्ट पर अप.क्र. 708/2025 धारा 331(2), 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था! प्रार्थी आशुतोष सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 01 तखतपुर थाना तखतपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11.12.2025 को प्रार्थी सुबह 10 बजे घर मे ताला बंद कर बिलासपुर चला गया था उसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा घर के दरवाजे का ताला तोड कर अंदर घुसकर कमरे मे रखे अलमारी से 01 जोडी सोने के टाप्स व नगदी रमक 7000 रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। उक्त संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा पू से)द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं एसडीओपी तखतपुर श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेेय के द्वारा चोरी जैसे गंभीर मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर सीसीटीवी पुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी के संदेही राम खिलावन धुरी को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली एवं कड़ाई से पुछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी संतोष यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से चोरी के नगदी रकम 1000 रूपये को बरामद किया गया शेष रकम को खर्च करना तथा सोने के टाप्स नकली लगने से नदी मे फेकना बताया, आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय ,प्रधान आरक्षक रामायण सिंह आशीष वस्त्रकार सुनील सूर्यवंशी, ओंकार सिंह की विषेष भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी 👇👇
1. राम खिलावन धुरी पिता जगत राम धुरी उम्र 38 वर्ष निवासी ब्लाक रोड वार्ड क्रमांक 01 तखतपुर जिला बिलासपुर
2. संतोष यादव पिता सखराम यादव उम्र 45 साल निवासी सुभाष नगर तखतपुर जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
