
बिलासपुर,,, प्यार और दोस्ती के नाम पर नाबालिग छात्रा के साथ धोखाधड़ी और फिर ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है! सिरगिट्टी थाना पुलिस को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पहले दोस्ती की… फिर धोखे से शारीरिक संबंध बनाए… और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा!
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता यदुनंदन नगर तिफरा की रहने वाली है! और स्थानीय कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है! छात्रा पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि गौरव सिंह ठाकुर नाम के युवक ने मार्च 2024 में उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी! जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई! गौरव ने उससे शादी का झांसा दिया और घुमाने ले जाने लगा…!
ऐसे चला ब्लैकमेलिंग का खेल…

शिकायत के अनुसार, 6 दिसंबर 2024 को जब छात्रा घर पर अकेली थी! तब आरोपी गौरव सिंह ठाकुर जबरन उसके घर आया और मना करने के बाद भी उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए! पीड़िता के डर जाने पर साथ देने का आश्वासन दिया… लेकिन कुछ ही दिनों बाद जब पीड़िता ने संबंध बनाने से मना किया… तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखा दिया…!
आरोपी ने पीड़िता को बताया कि उसने चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया है! आरोपी ने वीडियो कॉल पर उसे वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर उसने उसका कहना नहीं माना तो वह यह वीडियो उसके परिजनों को भेज देगा… और वायरल कर उसे बदनाम कर देगा! इस ब्लैकमेलिंग के चलते डरकर छात्रा लगातार उसकी हवस का शिकार बनती रही! ये सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा…
लेकिन पिछले माह आरोपी ने जब युवती को अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया…. 11 दिसंबर 2025 की रात जब गौरव ने उसे फिर से ब्लैकमेल करके बुलाया… तब छात्रा ने हिम्मत करके पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई!
गंभीर धाराओं में केस दर्ज…
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव सिंह ठाकुर के खिलाफ अपराध क्रमांक 696/2025 पर मामला दर्ज कर लिया है! चूंकि पीड़िता ने घटना के समय नाबालिग होने का फायदा उठाने की बात कही है! इसलिए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (धमकी), 64(2)(m), और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है! सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है!
राजनीतिक रसूख का फायदा: गौरव निकला यूथ कांग्रेस नेता…
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गौरव सिंह ठाकुर का राजनीतिक कनेक्शन सामने आया है! गौरव सिंह ठाकुर यूथ कांग्रेस में नेतागिरी करता है! इतना ही नहीं, जानकारी मिली है! कि उसके परिवार के सदस्य भी पूर्व में एल्डरमैन रह चुके हैं! जिसका फायदा उठाकर उसने इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम दिया! हालांकि, आरोपी के रसूखदार होने के बावजूद सिरगिट्टी पुलिस ने उसे पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है!पुलिस ने साफ किया कि मामले में निष्पक्ष और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
