
बिलासपुर,,, बिलासपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 तिफरा – सिरगिट्टी में राजस्व वसूली के लाखों रुपये के गबन के मामले में प्राप्त राशि का उचित लेखांकन व सत्यापन न करने के आरोप में आयुक्त नगर पालिक निगम ने सहायक राजस्व अधिकारी रूपा सोनी को 7 दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत नोटिस जारी करते हुए समयावधि में संतोषप्रद जवाब देने पर नअनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी है! जारी नोटिस में संयुक्त संचालक (वित्त) नोडल अधिकारी जाँच दल के संदर्भित पत्र का उल्लेख करते हुए कहा गया है!

कि आपके अधीनस्थ कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक/ सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा संपत्तिकर, समेकित कर एवं यूजर चार्ज की राशि प्राप्त होने पर प्राप्त राशियों को निगम कोष में जमा कराये जाने संबंधी आवश्यक लेखांकन एवं सत्यापन सहित समुचित कार्यवाही आपके द्वारा की जानी चाहिये थी! जो आपका पदीय दायित्व है! पंजियों के जॉच में पाया गया है! कि आपके द्वारा न तो राशियों का मिलान किया गया है!और न ही सत्यापन किया गया! आपका ये कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1) दो एवं नियम 3 (2) एक के विपरीत है! अतः 7 दिन के भीतर अपना जवाब अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करें… तय समयावधि में जवाब प्राप्त न होने अथवा जवाब के संतोषप्रद न होने की स्थिति आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी! गौरतलब है! कि कलेक्टर से शिकायत के बाद ये मामला सामने आया था! जिसके बाद निगम प्रशासन की जमकर फजीहत हुई थी,,, मामला शांत होने के बाद हमेशा की तरह अब इस मामले में नोटिस का कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
