
00 एक आरआई और 7 हल्का पटवारी 3 दिन से कर रहे नापजोंख…
00 निगम के पटवारी, इंजीनियर और पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर डंटा…
बिलासपुर,,, शहर भर मद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने वाला निगम प्रशासन एक दशक में अपने कारिछापर के 77 एकड़ दान में मिले भूखण्ड को खाली नही करा सका… हाथी के दहशत के कारण रुका इस जमीन के सीमांकन का कार्य फिर 2-3 दिन से जारी है! निगम और राजस्व विभाग का अमला यहाँ नापजोंख में लगा है!


सर्वस्वदानी पंडित देवकीनन्दन दीक्षित ने बिलासपुर नगर निगम को कालांतर में सीपत क्षेत्र के ग्राम कारिछापर में 76 एकड़ 87 डिसमिल जमीन दान में दी थी! निगम प्रशासन ने दान की इस जमीन को गाव के ही तारकेश्वर कौशिक को ठेके पर खेती करने दिया था! गाव के ही समारू गोड़ ने इसकी शिकायत थाने में कई तो पुलिस ने शासकीय भूमि में कब्जे की शिकायत पड़ तारकेश्वर को पकड़ लिया… तारकेश्वर ने नगर निगम का अनुबंध पत्र प्रस्तुत किया…

हो हंगामे और विरोध के बाद मामला कोर्ट में चला गया… समय के साथ गाव के लोगो ने लगभग आधी जमीन पर कब्जा कर यहां कच्चे पक्के मकान तान दिये खेती करने लगे तब से निगम प्रशासन इस जमीन को अपने कब्जे में लेने की कवायद कर रहा है…

कोर्ट से फैसला आने पर जब निगम प्रशासन ने इस 107 खसरे की जमीन का सीमांकन शुरू कराया इलाके में हाथी की दहशत के कारण सीमांकन रोकना पड़ा… हाथी के यहां से गुजरने के बाद पण्डित देवकीनन्दन दीक्षित ट्रस्ट नगर निगम की इस जमीन के सीमांकन का कार्य फिर शुरू करा दिया गया! एक आरआई और 7 हल्के के पटवारी नगर निगम के इंजीनियर, पटवारी और निगम के पेट्रोलियम पार्टी द्वारा यहाँ फिर से सीमांकन का कार्य किया जा रहा है! बताया जा रहा कि 30 एकड़ से अधिक जमीन पर गाव के लोगो ने कच्चा पक्का मकान बना लिया और जमीन को घेर खेत बना खेती कर रहे है! कमिश्नर पर कमिश्नर बदलते रहे पर आज तक पंडित देवकीनन्दन ट्रस्ट की जमीन को कब्जा मुक्त नही कराया जा सका फिर से इसी के मद्देनजर सीमांकन कराया जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
