
बिलासपुर,,,, जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा बाईपास पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया! सड़क किनारे ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़े ट्रेलर CG 12 AW 3236 से पीछे से आ रही यात्री बस (CG 06 GY 8153) जा टकराई! टक्कर इतनी जबरदस्त थी! कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई!
हादसे में कुल 12 यात्री घायल हुए हैं! घटना की पुष्टि करते हुए एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने बताया कि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई!
5 यात्रियों की हालत गंभीर, सिम्स रेफर…
हादसे के तुरंत बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया! इनमें से 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है! जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है!
गंभीर घायलों में — सुरेंद्र विश्वकर्मा (परिचालक), मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी चालक, राकेश कुमार सिंह और कु. सलोनी सिंह शामिल हैं!
अन्य घायलों की पहचान राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह के रूप में हुई है! जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है!
कुछ देर बाधित रहा यातायात…
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा! पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को बाद में सामान्य कराया! फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
