
बिलासपुर_तखतपुर,,,, थाना पुलिस ने किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!मामला थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) का है! जिसमें धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजेश कुमार साहू (43 वर्ष), निवासी ग्राम जरौंधा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने उनकी साहू किराना दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे पान पराग मसाला, सिगरेट व बीड़ी के करीब 45 से 50 पैकेट चोरी कर ले गया!
मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई, जिनके मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर संदेही बुधराम जगत (37 वर्ष), निवासी ग्राम अमने, थाना कोटा से पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया!
आरोपी से चोरी का शेष माल 15 पैकेट राजश्री गुटखा, 15 पैकेट विमल गुटखा केपी हित, 1 पुड़ा जयंती बीड़ी, 5 कट्टा सोल्जर बीड़ी एवं 5 पैकेट चार्म्स सिगरेट, कुल कीमत लगभग 5000 रुपये, जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जप्त मशरूका – 15 पैकेट राजश्री गुटखा 15 पैकेट विमल गुटखा केपी हित , 01 पुडा बिडी जयंती, 05 कटटा सोल्जर बिडी एवं 05 पैकेट चार्म्स सिगरेट जुमला किमती 5000 रूपये*
गिरफ्तार आरोपी 👇👇👇
1. बुधराम जगत पिता भुवन सिंह जगत उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम अमने थाना कोटा जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
