
बिलासपुर,,, पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में 4 माह से फरार आरोपी को प्रयागराज (इलाहाबाद) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है! आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था!और लंबे समय से छिपकर रह रहा था!
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 अगस्त 2025 को थाना कोनी में अपराध क्रमांक 365/2025 धारा 137(2), 64(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी स्वरित सिंह को गिरफ्तार कर थाने में सुरक्षार्थ रखा गया था! अगले दिन 15 अगस्त 2025 को तड़के लगभग 4 बजे आरोपी हथकड़ी निकालकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया! इस संबंध में थाना कोनी में अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 262 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई!
जांच के दौरान आरोपी के प्रयागराज में छिपे होने की सूचना मिली! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर प्रयागराज रवाना की गई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से फरार आरोपी स्वरित सिंह को गिरफ्तार कर सुरक्षित रूप से बिलासपुर लाया गया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी :- 👇👇
1. स्वरित सिंह, पिता कमलेश्वर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी A-5, गार्डन सिटी, मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
