
बिलासपुर,,, पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है! मामला अपराध क्रमांक 1786/2025 के तहत धारा 74, 79, 351(2), 204 बीएनएस एवं 67, 67(ए), 66(सी) आईटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से आशुतोष उपाध्याय निवासी मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा से पहचान हुई थी! आरोपी ने स्वयं को मुंगेली का तहसीलदार बताकर पीड़िता से दोस्ती की और मोबाइल पर बातचीत करने लगा बाद में पीड़िता द्वारा बातचीत बंद करने पर आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल कर दबाव बनाने लगा! नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पीड़िता का फोटो एवं मोबाइल नंबर वायरल कर दिया, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा!
पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई! तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को मुलमुला से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
