
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दोगुनी रकम कमाने का लालच देकर व्यक्ति से 1 करोड़ 31 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है! पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है!
जानकारी के अनुसार, हेमू नगर निवासी कुलवीर सिंह भट्टी पहले हैवंस कंपनी में कार्यरत थे! बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी! मई 2025 में उनके मोबाइल पर अनजान मोबाइल नंबर से लिंक आया… उन्होंने लिंक सर्च किया तो मैसेज आया… उसमें पैसा लगाने पर दोगुना कमाने की बात कही गई थी! ठगों की बातों में आकर कुलवीर सिंह भट्टी ने पैसे जमा करना शुरू कर दिया!
मोबाइल धारकों ने अलग-अलग तरीकों से झांसा देकर उनसे लगातार रकम जमा करवाई! इसके लिए उन्होंने घर के जेवरात गिरवी रखे और रिश्तेदारों से उधार लेकर भी पैसे जमा किए! करीब 8 माह के भीतर उन्होंने कुल 1 करोड़ 31 लाख रुपये निवेश कर दिए!
जब उन्होंने जमा राशि की दोगुनी रकम की मांग की तो आरोपियों ने 85 हजार रुपये और जमा करने पर भुगतान करने की बात कहकर उन्हें टालते रहे! इसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए! इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों और रिश्तेदारों को दी, तब उन्हें ऑनलाइन ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ!
इसके बाद पीड़ित तोरवा थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई! पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 66(घ), 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
