
बिलासपुर,,,, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले 3 सदस्यीय गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया खुलासा… आरोपी पीड़ितों को ढाई लाख रुपए या उससे अधिक की राशि मिलने का भरोसा देते थे! और इसके बदले जमानत के नाम पर सोने-चांदी के जेवरात उतरवाकर फरार हो जाते थे!
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.56 लाख रुपए मूल्य के जेवरात, 4500 रुपए नकद और एक बाइक (CG-10-BY-9201) जब्त की है! तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया… जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!
बुजुर्ग और कम पढ़े-लिखे लोग थे निशाने पर…

थाना प्रभारी सुमंत राम साहू ने बताया कि गिरोह खासतौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों को अपना शिकार बनाता था! आरोपी प्रधानमंत्री आवास या इंदिरा आवास योजना के तहत बड़ी राशि मिलने का झांसा देते थे! वे पीड़ितों को बैंक या तहसील कार्यालय ले जाकर बाहर खड़ा रहने को कहते और खुद अंदर जाकर प्रक्रिया पूरी करने का नाटक करते थे! कुछ देर बाद लौटकर बताते कि राशि मंजूर हो गई है! लेकिन इसके लिए जमानत के तौर पर गहने जमा करने होंगे… इसी बहाने वे जेवरात लेकर फरार हो जाते थे!
सीसीटीवी फुटेज से खुला ठगी का राज….
PM आवास योजना के नाम पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए… जिसमें हर घटना में दो आरोपी एक ही बाइक से आते-जाते नजर आए…
पूछताछ में अपराध कबूल…
सीसीटीवी फुटेज और पीड़ितों के बयानों के आधार पर पोड़ी सकरी निवासी रामप्रसाद यादव (65), तखतपुर ढनढन निवासी जितेंद्र यादव (38) और तखतपुर सोनी मोहल्ला निवासी कन्हैया सोनी (45) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई! पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उषा साहू, आगमदास टंडन और शांति बाई यादव समेत अन्य लोगों से ठगी करना स्वीकार किया!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
