
00 मंडरा रहा जनस्वास्थ्य का खतरा मोहल्लेवासी सड़क पर…
00 वार्ड पार्षद से लेकर निगम के जिम्मेदारों तक कर चुके शिकायत कोई सुनवाई नही…
बिलासपुर,,, 11 अरब के बजट वाला न्यायधानी का नगर पालिक निगम विकास तो दूर शहर के पॉश कालोनी विद्यानगर के रहवासी करदाताओं को शुद्ध पांनी तक नही पिला पा रहा… सफाई और निर्माण की खामियों के कारण गन्दगी से अटे नाले- नालियों के अंदर से गुजर रहे पाइप लाइन के पानी के सेवन से जनस्वास्थ्य का खतरा मंडराने की शिकायत भी ऊपर से नीचे तक कि जा चुकी है! पर कोई सुनने वाला नही नतीजतन नागरिक अब मीडिया के जरिये अपनी आवाज जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अफसरों तक पहुचाने का प्रयास कर रहे है…!

ये तस्वीरें शहर के पॉश कालोनी विद्यानगर गली नम्बर R 5 गंगाराम बाड़ा…की है,,,!
आप खुद देखिये कैसे यहां के रहवासियों के घरों में पाइप लाइन के जरिये पहुचने वाला पानी सफाई के अभाव में गन्दगी से भरे नाले- नालियों के अंदर से गुजर रहे पाइप लाइन के जरिये घरों तक पहुँच रहा है! नागरिक बता रहे कि वे लोग वार्ड पार्षद से लेकर निगम के जिम्मेदार अफसरों के समक्ष दूषित जल की सप्लाई से जनस्वास्थ्य पर मंडरा रहे खतरे का हवाला दे गुहार लगा चुके है!

पर कोई सुनने वाला नही…? विडम्बना है! कि जब जब जलजनित बीमारियों का संक्रमण होता है! निर्दोष नागरिकों की जान जाती है! तब-तब पूरे शहर के पाइप लाइन का सर्वे कराकर पाइप लाइन को नाले नालियों से बाहर शिफ्ट करने कागजी घोड़ा दौड़ाया जाता है! पर जैसे ही स्थिति सामान्य होती है! कागजी घोड़े को नाली में डुबो दिया जाता है! नतीजतन आज तक इसका निदान नही हो सका विकास तो दूर की कौड़ी है…!
सुनिए वे क्या कह रहे है…?… 👇👇👇
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
