
बिलासपुर,,, अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त सवालिया निशान लग गया… जब प्रतिबंधित कोर जोन से सटे इलाके में कुछ युवक खुद को जंगल का मालिक समझ बैठे! निजी वाहन से सख्त चेकिंग को ठेंगा दिखाते हुए घुसे इन युवकों ने न सिर्फ हथियार लहराए… बल्कि खुलेआम फायरिंग कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी “धाक” भी दिखा दी! वायरल वीडियो में जंगल के भीतर आग जलाते दृश्य भी नजर आए… मानो वन कानून इनके लिए सिर्फ कागज का नियम हो… वीडियो सामने आते ही दहशत का माहौल बना और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई! आखिरकार, वीडियो की गूंज इतनी तेज रही कि वन विभाग और पुलिस को हरकत में आना पड़ा… संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अजीत वैष्णव अनिकेत मौर्य और विक्रांत को दबोच लिया… आरोपियों के पास से दो एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्ट्रोम जब्त किया गया! तीनों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया… जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया!
अब सवाल यह है! कि अगर ये वीडियो वायरल न होता, तो क्या जंगल में इस तरह की ‘रंगदारी’ यूं ही चलती रहती???
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
