
बिलासपुर,,,,, जोनल मुख्यालय होने के बावजूद बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं से जूझना पड़ा… तड़के करीब 3 बजे से स्टेशन की पानी सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई…
जिससे स्टेशन पर मौजूद सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा… पीने के पानी से लेकर टॉयलेट तक एक बूंद पानी नहीं था! और हालात इतने बिगड़े कि स्टेशन परिसर में हंगामे जैसे हालात बन गए…
सुबह की ट्रेनों से सफर करने पहुंचे यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुए… महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा… यात्रियों का आरोप है! कि पानी बंद होने की न तो कोई पूर्व सूचना दी गई!
और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई! कई बार शिकायत करने के बावजूद स्टेशन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया! स्टेशन प्रबंधन का कहना है! कि गेट नंबर–3 के पास गति शक्ति परियोजना के तहत रात में खुदाई का काम चल रहा था! इसी दौरान पुरानी पाइपलाइन डैमेज हो गई! जिससे पूरे स्टेशन की पानी सप्लाई बाधित हो गई!
हैरानी की बात यह रही कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों ने पाइपलाइन टूटने की सूचना तक समय पर स्टेशन प्रबंधन को नहीं दी…. जिससे अधिकारियों को काफी देर बाद मामले की जानकारी लगी… रेलवे प्रशासन का दावा है! कि सूचना मिलने के बाद मरम्मत कर नई पाइपलाइन जोड़ दी गई है! और अब पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई है! हालांकि यात्रियों का कहना है!
कि जोनल मुख्यालय जैसे व्यस्त स्टेशन पर इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है! यात्रियों ने सवाल उठाया है! कि इतने अहम निर्माण कार्य से पहले सूचना देना और वैकल्पिक इंतजाम करना आखिर किसकी जिम्मेदारी है! एक बार फिर रेलवे की तैयारियों और ठेकेदारों की लापरवाही ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया… और जोनल मुख्यालय होने के बावजूद बुनियादी व्यवस्थाएं फेल नजर आईं…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
