
बिलासपुर,,, कांग्रेस शासनकाल की तरह अब भाजपा से भी मान- अपमान की खबरें आ रही है! खबर है! कि इसी के चलते सोमवार को सकरी जोन कार्यालय क्षेत्र 1 में आयोजित करोड़ों के निर्माण कार्य के भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा करोड़ों के विज्ञापन, बैनर, पोस्टर के बाद स्थगित कार्यक्रम को लेकर अफसर शाही हावी होने को लेकर आक्रोश पनप रहा… चर्चा इस बात की है! कि बार- बार इस तरह का प्रयोग आखिर करा कौन रहा…?
नगर निगम द्वारा तमाम ताम झाम के साथ जोन क्रमांक 1 क्षेत्र मे करोड़ों के निर्माण कार्य के भूमि पूजन का आयोजन किया जाना था!नेताओ और उनके समर्थकों के चौखटे वाले बैनर पोस्टर लगवाए गए विज्ञापन में करोड़ों रुपए फूंक दिए गए… फिर अचानक कार्यक्रम के कुछ घंटे पहले इसे स्थगित कर दिया गया.. लेकिन कार्यक्रम स्थगन को लेकर प्रशासन और पार्टी के लोग ठीक ठाक जानकारी तक नहीं दे पा रहे है.. केवल अपरिहार्य कारण बताया जा रहा… भाजपा में मचे इस कचौन्दर के पीछे नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा जारी आमंत्रण पत्र को बताया जा रहा… जिसमे नगर विधायक पूर्व मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री के नाम का उल्लेख तक नही है!
नगर निगम द्वारा जारी आमंत्रण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री और विभाग के मंत्री अरुण साव, कार्यक्रम की अध्यक्षता की जगह तखतपुर विधायक धर्म जीत सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा अशोक विधानी, विशिष्ट नगर निगम के सभापति विनोद सोनी एमआईसी सदस्य बन्धु मौर्य और पार्षद दिलीप कोरी का नाम अंकित है!
लेकिन बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का नाम ही गायब कर दिया गया… जिसके कारण के बवंडर मचा है!
मामला इस कदर गरमाया कि जन संपर्क विभाग को विज्ञप्ति जारी कर सफाई देनी पड़ी कि विधानसभा क्षेत्र में और भी कुछ कामों की भी स्वीकृति मिली थी! जो उक्त कार्यक्रम में नहीं जुड़ पाया था! जिसके कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा… साथ ही ये भी बताने की कोशिश की गई! कि स्वीकृत हुए नए कार्यों को जोड़कर शीघ्र ही दूसरी तिथि निर्धारित कर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा! भाजपा में इस तरह का ये पहला मामला नही है! हाल ही में युवा महोत्सव के दौरान भी इसी मान- अपमान को लेकर नगर विधायक की नाराजगी का मामला सामने आया था! इससे पहले भी एक- दो आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री का नाम और फोटो गायब करने का मामला सामने आया था…! लोग कह रहे कि ये तो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार टाइप हो रहा,,, कांग्रेस शासनकाल में भी कांग्रेस के नगर विधायक के अपमान की लगातार खबरें आती थी!
क्या ये कोइनसिडेंट है…
0 रिवर व्यू -2, रामसेतु के लोकार्पण के दौरान सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री की नाराजगी!
0 पूर्व मंत्री के सबस्टेशन के उदघाट्न के दौरान शार्ट सर्किट चिट- चाट और भी ऐसे कई घटनाएं सामने आई जो आज तक चर्चा में है!
तो मेयर क्यो अनजान…
सवाल तो उठता है! जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति में यदि कुछ कार्यो के छूटने के कारण कार्यक्रम स्थगित होने की बात सही है! तो नगर की प्रथम महिला मेयर पूजा विधानी को इसका पता क्यो नही है!क्योंकि वे तो कार्यक्रम क्यो स्थगित हुआ पूछने पर कह रही कि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के निजी कार्यक्रम में जाने के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया…?
विधायक धर्मजीत सिंह का मोबाइल स्विचऑफ बता रहा तो नवनियुक्त निगम आयुक्त कॉल ही रिसीव नही कर रहे,,, लोग पूछ रहे कि आखिर इस गेम के प्रायोजक है! कौन…?

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
