Wed. Oct 21st, 2026

बिजली बिल में ‘हाई वोल्टेज’ बकाया! टॉप-10 लिस्ट जारी—सेंट जेवियर्स स्कूल 52 लाख का अव्वल, मीडिया हाउस-कोल कारोबारी भी फंसे, भुगतान नहीं तो कटेगी बिजली, नोटिस और अभियान शुरू…

00 मीडिया हाउस संचालक और कोल कारोबारी भी है शामिल…
00 बकायेदारों को बकाया बिल का भुगतान न करने पर चेतावनी…


बिलासपुर,,, सरकारी विभागों के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड ने बिलासपुर के बड़े बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं की सूची जारी कर दी है! 10 बड़े बकायेदारों की सूची में सेंट जेवियर स्कूल गनियारी शामिल है! जिसका कुल बकाया 52 लाख 14 हजार 166 रुपये है! अब कम्पनी ने बकाए बिल की वसूली और डिस्कनेकनेक्शन के लिए विषेश अभियान चलाने का निर्णय लिया है!
इसके अलावा बकायेदारों में शामिल है—
इस अभियान का मुख्य उद्देष्य लंबित राजस्व की वसूली में तेजी लाना और बिजली चोरी रोकना है! इसी के मद्देनजर कम्पनी ने 1 लाख से अधिक बकाए वाले उपभोक्ताओ की सूची जारी की है! जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, उनकी बिजली पहले काटी जाएगी, जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन पहले से कटा हुआ है! उन्हे बकाया भुगतान के लिए कानूनी नोटिस भी जारी किए जाएंगे!
बिलासपुर विद्युत क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक ए.के. अम्बस्थ ने उपभोक्ताओं से अपने लंबित बिजली बिल का भुगतान तुरंत करने कहा है, ताकि उनकी बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होने कहा कि भुगतान नहीं करने वाले क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का विस्तार किया जाएगा और इसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी!
यह जानकारी विद्युत वितरण कम्पनी के जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश कुमार माथुर ने दी!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed