
बिलासपुर,,, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ ने शुक्रवार को झंडा लहरा निगम आयुक्त को ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा…
महासंघ ने छत्तीसगढ़ शासन के घोषणा पत्र के अनुसार कार्यरत दैनिक वेतन कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा के नाम पर हो रहे पैसे के दूरपयोग पर रोक लगाते हुए ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कमांडो और वाहन चालको को कलेक्टर दर पे भुगतान करने, भविष्य निधि आयुक्त के निर्देश का पालन करते हुए निकायों के स्वच्छता दीदीयों का भविष्य निधि खाते में जमा करा ई.एस.आई.सी. का लाभ देने, मध्यप्रदेश की भांति छ०म० के नगरीय निकायों को भी प्रतिव्यक्ति 105/- रूपए की दर से चुंगी क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करने, नगरीय निकायों में कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु स्थाई व्यवस्था बना निर्धारित तिथि पर भुगतान की व्यवस्था बनाने अन्य विभागो की तरह निकायों में भी ओल्ड पेंशन योजना लागू करने, नगरीय निकाय के कर्मचारियों को छठवे व सातवे वेतनमान की एरियर्स राशि भुगतान स्वीकृत करने, नगरीय निकाय कर्मियों के इलाज के लिए कैशलेश की सुविधा लागू करने, नवीन सेटअप स्वीकृत कर नगरीय निकाय के अधिकारियो कर्मचारियो को पदोन्नति का लाभ दिलाने, निकायों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर, लाईनमैन, वाहन चालक, पंप अटैंडेन्ट, सफाई दरोगा, सफाई कामगार एंव प्लंबर को पदोन्नत कर नवीन पद स्वीकृत करा पदोन्नति का लाभ दिलाने और नगरीय निकाय कर्मचारियों के आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली को निरस्त करने कर्मचारी हित में मांग की है।



Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
