
बिलासपुर,,,,तखतपुर पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! आरोपी के कब्जे से एक बकरा, एक बकरी और बिक्री से मिले 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं!
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कुंज बिहारी पटेल (39 वर्ष), निवासी बेलसरी थाना तखतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि अज्ञात चोर ने उनके घर में बने कोठा का ताला तोड़कर 7 नग बकरी-बकरा चोरी कर लिए हैं! मामले की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतत निगरानी की जा रही थी! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी!
दिनांक 9 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुरानकांपा रोड तखतपुर में चोरी के बकरा-बकरी को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है! सूचना की तस्दीक पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा…. पूछताछ में उसने अपना नाम राजाराम सागर (23 वर्ष), निवासी ग्राम कोसमा थाना जरहागांव जिला मुंगेली बताया और चोरी करना स्वीकार किया!
आरोपी से 1 बकरा, 1 बकरी तथा अन्य बकरियों को बेचने से प्राप्त 10 हजार रुपये जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर, आरक्षक आशीष वस्त्रकार और चन्द्रशेखर मरकाम की अहम भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
