
00 एम्बुलेंस सर्विस का न्यायधानी में ये हाल, लगातार सूचना के बाद भी नही पहुँची मौके पर…
00 दूसरी गाड़ी से टोचन कर कार का दरवाजा उखाड़ फंसी युवती को भी निकाल भेजा गया अस्पताल…
बिलासपुर,,,, गुरुवार रात अंधाधुंध भाग रही रेत से भरी हाइवा ने नूतन चौक सेंट्रल लाइब्रेरी के पास कार को टक्कर मार दी… इस हादसे में कार सवार युवती समेत 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए… घायलों को किसी तरह कार के दरवाजे को टोकन कर निकालने के बाद एम्बुलेंस के समय पर न पहुचने के कारण डायल 112 को काल कर सिम्स रवाना किया गया… मौके पर भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा…

हादसा गुरुवार रात करीब 11.20 बजे अरपापार नूतन चौक सेंट्रल लाइब्रेरी के ठीक सामने की है। बताया जा रहा कि कार क्रमांक सीजी 12 Au/ 0995 ने हाइवा को जैसे ही ओवरटेक किया रेत से भरी हाइवा ने कार को टक्कर मार दी। हादसे से मची चीख पुकार से वहां लोगो की भीड़ लग गई, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई चपट गई रोते चिल्लाते घायल अंदर फंस गए, आसपास में मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को कॉल किया और किसी तरह खून से लथपथ 3 लड़को को निकालकर डायल 112 से सिम्स रवाना किया पर एम्बुलेंस उसके बाद भी मौके पर नही पहुँची,
रक्तरंजित युवती दरवाजा चपटने और पैर फंसने के कारण अंदर ही फंसी रही, दूसरी गाड़ी से टोकन कर भीड़ ने कार का दरवाजा उखाड़ किसी तरह युवती को बाहर निकाला तब तक भी एम्बुलेंस नही पहुची जिससे भीड़ आक्रोशित होने लगी तभी सरकण्डा पुलिस भी मौके पर पहुच गई और घायल युवती को भी डायल 112 से सिम्स रवाना किया, इस हादसे में घायल सभी 4 घायलों की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
