
बिलासपुर,,, ट्रेन में सफर करना कितना खतरनाक है! इसका उदाहरण शनिवार को महासमुंद से सामने आया… पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री से लुटेरे ने मोबाइल छीन लिया और धक्का दे दिया!इस घटना से यात्री नीचे गिरा और दोनो पैर ट्रेन की चपेट में आ गया!
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक चलती पैसेंजर ट्रेन से मोबाइल छीनकर एक यात्री को धक्का दे दिया गया! इस घटना में यात्री के दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए! घायल की पहचान ओडिशा के नुआपड़ा जिले के कादोमेरी गांव निवासी संतू मांझी (45) के रूप में हुई है! गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया है!घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है! संतू मांझी रायपुर से टिटलागढ़ जा रही पुशपुल पैसेंजर ट्रेन में बैठे थे! और अपने मोबाइल पर कुछ देख रहे थे! जब ट्रेन महासमुंद में बिठौबा टॉकीज के पीछे से गुजर रही थी! तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें चलती ट्रेन से धक्का दे दिया!
धक्का लगने से संतू मांझी ट्रेन से नीचे गिर गए और उनके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आ गए… जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं! पटरी के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें गिरते हुए देखा। स्थानीय पार्षद राहुल आंवड़े भी मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पार्षद और स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को डायल 112 वाहन तक पहुंचाया गया। संतू मांझी के पैरों से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए वाहन में बिठाते ही वे बेहोश हो गए। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
