
बिलासपुर,,,, बिलासपुर रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने आज रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली… हाइब्रिड मोड में आयोजित इस बैठक में आईजी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि थानों में आने वाली हर रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए… पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अब थानों में क्यू आर कोड के जरिए फीडबैक लिया जाएगा… इसके साथ ही, संगठित अपराधों में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाए जाने पर आईजी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है…!

बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस को हाईटेक बनाने पर विशेष जोर दिया… उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधों की विवेचना और रोकथाम के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए मोबाइल ऐप्स और सॉफ्टवेयर का उपयोग बढ़ाएं… इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा… जिससे चोरी हुए वाहनों की खोज, फरार अपराधियों की धरपकड़ और गुमशुदा बच्चों की तलाश में तेजी आएगी…

साथ ही, आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए ‘साइबर प्रहरी‘ नाम से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं! आईजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस अब केवल पारंपरिक तरीकों पर निर्भर न रहकर आधुनिक तकनीक के साथ जनता की सेवा करेगी…
आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए आईजी ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम करने और सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से औद्योगिक जिलों जैसे कोरबा और रायगढ़ के पुलिस अधीक्षकों को आगाह किया कि यदि किसी भी संगठित अपराध में पुलिस अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। आईजी ने संज्ञेय अपराधों में तुरंत एफआईआर दर्ज करने और विवेचना में गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही। थानों को और अधिक संवेदनशील बनाने के लिए क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे पीड़ित सीधे अपनी राय साझा कर सकेंगे…..
(नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
