Thu. Nov 26th, 2026

हुक्के का धुआं उड़ने से पहले पहुंची पुलिस: सिविल लाइन में अवैध हुक्का बार पर छापा, मैनेजर समेत तीन धराए, संचालक आरोपी, हुक्का पार्ट-नगदी-मोबाइल जप्त, नशे के अड्डों पर पुलिस का सख्त संदेश…

बिलासपुर,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर छापेमारी की… पुलिस ने मौके पर चल रहे गैरकानूनी हुक्का बार संचालन को तत्काल बंद कराया…


छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया… गिरफ्तार आरोपियों में हुक्का बार मैनेजर विक्रम ठाकुर पिता किशन ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी मंदिर चौक जरहामाठा बिलासपुर, रितेश विश्वकर्मा पिता जीवन विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी मसानगंज मध्य नगरी चौक बिलासपुर तथा अरबाज खान पिता मोहम्मद शुलेगान खान उम्र 23 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला बिलासपुर शामिल हैं! वहीं हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को मामले में आरोपी बनाया गया है!
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 नग हुक्का पार्ट, 8 नग कोयला कोको जेल, 4 नग स्टेन, 7 नग चिलम, 8 नग पाइप, 1 नग कोल हीटर, 1 नग हिसाब पंजी, नगद ₹3000 एवं 3 मोबाइल फोन जप्त किए हैं!
पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों पर प्रभावी रोक लगी है! पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है! कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त और लगातार कार्रवाई जारी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed