
00 फिर नोटिस का कागजी घोड़ा…
00 घालमेल इतना कि मेयर तक आठो जोन के भवन शाखा प्रभारियों से मांग चुकी है! हिसाब किताब…
बिलासपुर,,, न्यायधानी के नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली का क्या हाल है! आप भी देख लीजिए अरपा के दोनों तट चौपाटी में हैप्पी स्ट्रीट के सामने और रपटा पार चाँटीडीह रामायण चौक रोड मोड़ पर दो भवन तन गए… पर किसी को कुछ पता नही… जब इसको लेकर मीडिया ने सवाल पूछा तो बताए कि नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है!


तत्कालीन कांग्रेस काल में नगर निगम को इस दावे के साथ 8 जोनों में विभक्त किया गया… कि इससे लोगो को निगम मुख्यालय तक दौड़ नही लगानी पड़ेगी… उनकी समस्याओं का निदान उनके क्षेत्र के जॉन कार्यालयों से सहज हो जाएगा… पर हकीकत क्या है! सारा शहर देख रहा है!

शहर के विभिन्न इलाकों में 8 ज़ोन कार्यालय और 8 जोन कमिश्नर है! सबके अलग अलग भवन और अलग अलग सेटअप है! सभी जोन कार्यालयों में 1-1 भवन शाखा प्रभारी है! अमला है पर किसी को कोई मतलब ही नही है!

गोलबाजार का मरम्मत के आवेदन पर निगम के आंख में धूल झोंक खड़ा कर दिया काम्प्लेक्स…
शहर के हार्ट आफ द सिटी गोलबाजार में मरम्मत के आवेदन पर नया काम्प्लेक्स तन गया न जोन कमिश्नर को दिखाई दिया… न भवन शाखा प्रभारी को और न अमले को कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत हुई कि सकरी गली में जहां आपातकाल में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तक नही जा सकती उस गोलबाजार की सकरी गली में अमरनाथ दुकान लाइन में बिना अनुमति काम्प्लेक्स ताना जा रहा रातो रात छत की ढलाई की जा रही है!

इसके बाद जागे अफसरो ने मौका विजिट कर काम बंद करा निर्माणकर्ता संजय दुबे को नोटिस जारी किया गया! इधर निर्माणकर्ता ने नोटिस मिलते ही निगम के भवन शाखा में नक्शा भी जमा करा दिया अब आगे क्या होगा रमजाने…

इसी तरह अरपा के दोनों तट पर बड़का भवन तन गया… और किसी को कुछ पता ही नही तो सवाल यह उठ रहा कि अफसर शहर में नही निकलते या फिर आंख कान बन्द करके निकलते है! केंद्रीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री के शहर का जब ये हाल है तो….
सबसे अहम बात यह है! कि शनिचरी- चाँटीडीह रपटा के ठीक बगल से नए पुल का निर्माण जारी है! पुल बनने के बाद दोनों तरफ एप्रोच रोड और चौरस जगह की जरूरत होगी पर इसका किसी को भान तक नही है!
सोशल मीडिया पर कमेंट्स भी...
गोल बाजार के अवैध निर्माण मामले में संजय दुबे को नोटिस लेकर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा है! पब्लिक पूछ रही कि गरीबो के झोपड़े को बुलडोजर चलवा ढहाने वाले निगम प्रशासन के हाथ बड़े लोगो का नाम आने पर क्यो कांपने लगते है! आखिर उन्हें किस नेता का संरक्षण है! बिना नक्शा के बन रही अवैधानिक बिल्डिंग पर प्रशासन का बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा आखिर कौन संरक्षण दे रहा…
अरपा के दोनों ओर निर्माणाधीन भवन की कोई जानकारी नही है! चाँटीडीह-रामायण चौक वाला भवन किसी साहू का है! दस्तावेज मांगने पर नही दिखाया तो उन्हें नोटिस जारी किया गया है! हैप्पी स्ट्रीट के सामने वाले निर्माण की जानकारी मंगाई गई है! गोलबाजार में आगजनी के बाद काम्प्लेक्स के मरम्मत का आवेदन दिया गया है! नए निर्माण की अनुमति नही है! भवन मालिक संजय दुबे को भी नोटिस जारी किया गया है!
अनुपम तिवारी, भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर…
नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय से न तो अरपा चौपाटी हैप्पी स्ट्रीट के सामने के निर्माण की अनुमति ली गई है! और न चाँटीडीह नदी तट पर भवन निर्माण की इसकी जानकारी ही नही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
