
बिलासपुर,,, पता नही नौ दिन बाद भी भाजपा को क्यो केंद्रीय बजट पर बयानबाजी करना पड़ रहा… पब्लिक तो दूर बजट प्रचार अभियान के संयोजक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तक को नही सुहा रहा… वे मंच पर ही झपकी लेते दिखे… बगल में बैठे कोषाध्यक्ष उन्हें कान में फुसफुसाकर सचेत करते दिखे…

मामला बजट पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा के प्रेस वार्ता का है!
वे जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे! उन्होंने 2014 के पूर्व यूपीए सरकार और इसके बाद एनडीए सरकार के पीएम मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की तुलनात्मक जानकारी दे रहे थे! राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शर्मा ने बताया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान 10 सालो में देश का अनुमानित बजट 12 लाख करोड़ था! 2014 में जब पीएम मोदी की सरकार आई तो पहला बजट 18 लाख करोड़ था! आज 2025 में केंद्र की मोदी सरकार ने 50 लाख करोड़ का बजट पेश किया है! 11 साल की ये वृद्धि बता रही कि भारत देश की 3 री अर्थव्यवस्था और महाशक्ति बनने अग्रसर है! कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नही किया… कांग्रेस सरकार के सकल बजट के जितना 12 लाख करोड़ का केवल रक्षा बजट है! इस बजट में रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरा फोकस पूरा जोर दिया गया है! इससे रोजगार,टैक्स, व्यापार सब बढ़ेगा युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे… उन्होंने बजट में युवाओं के लिए 5 विश्वविद्यालय की स्थापना और 20 लाख पेशेवर तैयार करने, किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओ को समृद्ध बनाने की योजनाओं और रक्षा बजट, कृषि,रेल और स्वास्थ बजट में वृद्धि और देश की समृद्धि का हवाला देते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा सब यहां निवेश और व्यापार की संभावना तलाश रहे आगे आ रहे… इज़के अलावा उन्होंने अमेरिका और यूरोप के टैरिफ को लेकर अपनी बात रखी…
कर्ज पर चुप्पी...
प्रेसवार्ता के दौरान अपनी बात रखने के बजाय खुद कहा कि अब आप पूछिये क्या पूछना चाहिए पर मीडिया के सवालों पर वे असहज नज़र आये… जब उनसे पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान विश्व बैंक से कर्जे को लेकर सवाल किया उन्होंने पता नही है! कहकर प्रेस वार्ता के समाप्ति को घोषणा कर दी…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
