
00 राजनीतिक दल से जुड़े नेता का बताया जा रहा आवासीय परिसर…
00 कहा आप बताए ऐसे में यहां कैसे रहे परिवार के साथ…
00 दिनभर लड़के- लड़कियां आ जा रहे मुह ढककर, दूषित हो रहा वातावरण…
बिलासपुर,,, न्यायधानी में जिला न्यायालय के पीछे महामाया विहार आवासीय कालोनी के बीच एक बिल्डिंग में संचालित ओयो होटल को लेकर कालोनीवासियों में आक्रोश है! यहां के रहवासियों ने रिहायसी कालोनी के बीच संचालित ओयो होटल को बंद कराने निगम आयुक्त को हस्ताक्षरित ज्ञापन भी सौंपा है!

पर दिक्क्त आ रही कि ये बिल्डिंग एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता का है! शिकायत के मुताबिक वेयर हाउस रोड महामाया बिहार स्थित आवासीय ले आउट प्लाट क्रं 18 एवं 19 पर निर्मित आवासीय भवन (म.प्र. राज्य शासन) के आदेश क्रमांक 5441/6/82/ भोपाल आदेश दिनांक 7-12-1982 द्वारा अनुमेदित आवासिय ले आउट) में पिछले कुछ माह से ओयो होटल का संचालन किया जा रहा है!

कालोनी के बीचो-बीच संचालित ये ओयो होटल कालोनी के बच्चो, महिलाओं और कालोनीवासियों के लिए जी का जंजाल बनकर रह गया है!

यहां सुबह से लेकर रात तक मुह में गमछा और नकाब पहनकर युवक- युवतियों का आनाजाना लगा रहता है! जिससे इस पॉश और सभ्रांत कॉलोनी के लोगो को आवागमन के दौरान शर्मसार होना पड़ता है! कालोनीवासियों का आरोप है! कि उक्त होटल में समाज को दुषित करने वाली गतिविधियां संचालित हो रही है! कालोनीवासियों ने निगम आयुक्त से इन गतिविधियों से निजात दिलाने इस ओयो होटल को तत्काल बन्द करा समाज को दुषित होने से बचाने की मांग की है! ताकि वे यहाँ सुरक्षित होकर अपने परिवार के साथ निवास कर सके…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
