
बिलासपुर,,,, पता नहीं नगर निगम के अफसरों ने कौन सी कंपनी का चश्मा पहन रखा है, कि उन्हें शहर के हृदय स्थल गोल बाजार का अवैध निर्माण तक दिखाई नहीं देता… जबकि महज 3-4 सौ मीटर दूर ही निगम का जोन कार्यालय है! गत 23 दिसम्बर 2025 को कलेक्टर जन दर्शन में इसकी लिखित शिकायत की गई… बावजूद इसके निगम के जोन कार्यालय से अवैध भवन निर्माता संजय दुबे पिता भागवत प्रसाद दुबे को नोटिस जारी करने में 27 दिन लग गए, वो भी तब जब लेंटर की ढलाई हो गई।
मामला वार्ड नंबर 30 गोल बाजार चौक के अमरनाथ जड़ी बूटी दुकान के बाजू गली से लगे अवैध निर्माण का जहाँ ग्रीन नेट के पीछे पूरा खेला किया गया है! निगम के भवन शाखा अधिकारी अनुपम तिवारी के मुताबिक इस भवन के निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है! आगजनी के बाद केवल मरम्मत की सूचना दी गई है! इस मामले में भवन निर्माता संजय दुबे को 7 दिन के अंदर अनुज्ञा संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया है!
मामला बेहद गंभीर है! क्योंकि ये निर्माण शहर के मुख्य मार्केट गोल बाजार का है! जहां से निगम का जोन दफ्तर महज 200_300 मीटर और निगम मुख्यालय विकास भवन लगभग पौन किलोमीटर की दूरी पर है!
सवाल यह उठ रहा है! कि जो निर्माण सबको दिखाई दे रहा है! वो निगम के जिम्मेदार अफसरों और अमले को क्यों दिखाई नहीं देता… उससे भी बड़ा सवाल यह है! कि गरीब बस्तियों में रात में नोटिस देकर दूसरे दिन उनकी झुग्गियों पर बुलडोजर चलवाने वाले ये अफसर बड़े लोगों का नाम आने पर क्यों संट पड़ जाते है…?
000
जन दर्शन में मिले शिकायत के आधार पर गत 19 जनवरी को भवन निर्माता संजय दुबे पिता भागवत प्रसाद दुबे को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर भवन अनुज्ञा संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है!
*धीरज प्रजापति
भवन शाखा प्रभारी जोन क्रमांक 5 पंडित देवकीनंदन औषधालय परिसर नगर निगम बिलासपुर*
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
