
बिलासपुर,,, प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र से सामने आए दुष्कर्म के एक गंभीर मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं! जिस आरोपी पर दुष्कर्म का संगीन आरोप है! वह न सिर्फ खुलेआम घूम रहा है! बल्कि राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करता देखा जा रहा है! आरोप है! कि आरोपी को राजनैतिक संरक्षण मिला हुआ है! जिसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है! पीड़ित परिवार का आरोप है! कि बीजेपी पार्षद पति के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को थाने भी लाया लेकिन उसे गिरफ्तार करने की बजाय उसे थाने से बड़े सत्कार के साथ विदा भी कर दिया… इतना ही नहीं जिस दुष्कर्मी को सकरी पुलिस फरार बता रही है! वह आरोपी बेखौफ होकर घूम रहा है! इतना ही नहीं पार्षद पति बाकायदा राजनैतिक कार्यक्रमों में भी बड़े राजनेताओं के साथ नजर आया है! स्वाभाविक है! कि 26 जनवरी को ध्वजारोहण और 29 जनवरी को हुए भूमि पूजन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक और कई दिग्गज नेता जनप्रतिनिधि मौजूद थे! उस दौरान आरोपी ने भी कार्यक्रम में शिरकत भी की लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में लगी सकरी पुलिस जो रिकॉर्ड में आरोपी को फरार बता रही उस दौरान भी गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठाई…
पीड़िता 32 वर्षीय महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी वार्ड क्रमांक तीन, उस्लापुर की पार्षद का पति राजेंद्र टंडन उर्फ रिंकू टंडन पिछले दो वर्षों से जान-पहचान का फायदा उठाकर महिला को परेशान कर रहा था! 13 अक्टूबर 2025 की शाम आरोपी ने उसके घर आकर गाली-गलौज की इसके बाद 15 अक्टूबर को दोपहर के समय, जब महिला घर पर अकेली थी! आरोपी ने दरवाजा खटखटाया मना करने पर उसने जबरन कुंडी तोड़ दी और घर में घुसकर दुष्कर्म किया…. साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी!
डर और सामाजिक दबाव के चलते पीड़िता किसी तरह 15 जनवरी को हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई…

हैरानी की बात यह है! कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी थाने भी आया… लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया और वह आसानी से चला गया… अब पुलिस आरोपी की तलाश की बात कह रही है! पीड़िता का दावा है! चाहे तो पुलिस के बड़े अधिकारी आरोपो की पुष्टि के लिए थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल सकती है! इतना ही नहीं थाने में FIR दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है! और परिवार को लगातार धमकी चमकी और प्रलोभन देकर केस में समझौता का दबाव बना रहा है! पीड़ित परिवार ने आरोपों के पूरे साक्ष्य सबूत के तौर पर पुलिस और न्यायालय तक पहुंचा भी दिये है! लेकिन उसके बाद भी अभी तक राजनैतिक और पुलिसिया संरक्षण के चलते आरोपी को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है! जबकि आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है!
आरोपी और उसके परिजनों की धमकियों से दहशत में आकर पीड़ित परिवार को अपना घर छोड़ना पड़ा… सबसे ज्यादा असर एक मासूम बच्ची पर पड़ा है! जिसकी पढ़ाई बंद हो गई है! सवाल यह उठ रहा है! कि कानून आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए है! या रसूखदारों को बचाने का जरिया बन चुका है! आरोपी के रसूख और गुंडागर्दी से परेशान पीड़िता ने अब मीडिया के माध्यम से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर इंसाफ़ की फ़रियाद लगाई है! अब देखना होगा कि ट्रिपल इंजन की सरकार जो कि महिलाओं की सुरक्षा के दावे करती है! उसके ही एक पार्षद पति के खिलाफ लगे संगीन आरोप पर क्या एक्शन लेती है! ताकि पार्टी की छवि खराब ना हो पाये और पीड़िता को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके….
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
