
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर के कोनी कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में रविवार को अचानक करीब 4 हजार मुर्गियों की मौत से हड़कंप मच गया… संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं रायपुर के निर्देश पर की गई … जांच में एनआईएचएसएडी भोपाल द्वारा बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है! कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों के क्रय-विक्रय और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है!
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘इन्फेक्टेड जोन’ तथा 10 किलोमीटर के दायरे को ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया गया है!
आदेश में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को अपने-अपने विभागों के माध्यम से चेकपोस्ट स्थापित कर सर्विलांस जोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें… साथ ही, अन्य क्षेत्रों में भी पोल्ट्री मूवमेंट पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं! कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है! कि वे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके…
बताया जा रहा कि मंगलवार सुबह कोनी कुक्कुट प्रक्षेत्र में 4 हजार के करीब मुर्गियों की मौत से अफरा- तफरी मच गई…
प्रक्षेत्र प्रभारी समेत पूरा स्टाफ दौड़े भागे मौके पर पहुच गया… मृत मुर्गियों को नष्ट करने जेसीबी बुलवाकर प्रक्षेत्र के भीतर ही दो बड़े गड्ढे खुदवाकर दफन कर दिया गया… वहीं कुछ को जलाने की भी बात कही जा रही… बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत की खबर से राजधानी रायपुर तक हड़कम्प मच गया… रायपुर से विशेषज्ञों की टीम भी बिलासपुर पहुंच गई… और पूरे प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर सैंपल एकत्र कर परीक्षण के लिए भोपाल भेजने की बात कही…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
