Wed. Nov 25th, 2026

स्कॉर्पियो पर ‘पुलिस’ का ठप्पा, अंदर बाउंसर का जलवा—वायरल वीडियो ने खोली पोल, SSP का डंडा चला और गाड़ी सीधा पहुंची थाने पहुंची…

बिलासपुर,,, पुलिस नाम का दुरुपयोग करने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है! सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्कॉर्पियो वाहन पर ‘पुलिस’ लिखा दिखाई दिया… जबकि उसमें वर्दीधारी पुलिसकर्मी नहीं बल्कि बाउंसर बैठे हुए नजर आए… वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया… और मामले को गंभीरता से लिया गया…
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया…. जांच में स्पष्ट हुआ कि यह वाहन किसी भी तरह से पुलिस विभाग से संबंधित नहीं है!इसके बावजूद वाहन पर ‘पुलिस’ लिखकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा था! जो कि कानूनन अपराध है!
पुलिस अब वाहन मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान कर रही है! उनके खिलाफ धोखाधड़ी और शासकीय पहचान के दुरुपयोग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है!
एसएसपी ने साफ कहा है! कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी वाहन में ‘पुलिस’ या अन्य शासकीय चिन्ह का उपयोग नहीं कर सकता… ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी… फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है! और आगे और खुलासे होने की संभावना है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed