
बिलासपुर,,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है!

दिनांक 23/ 24/ व 25 मार्च को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी,निरतु, सेंदरी, मंगला,तुरकाडीह,लोखंडी,लोफण्डी,दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर कोटा, करही कच्छार, पहन्दा क्षेत्र की जाँच की गयी… जाँच के दौरान खम्हरिया क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी व 01 ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया…

सकरी क्षेत्र से खनिज मिट्टीईट का अवैध परिवहन करते 02 ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया… जयरामनगर क्षेत्र से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा 01ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया… सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 03 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया…

करही कच्छार क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया… पहँदा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया… लोफण्डी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया…

इस प्रकार जप्त कुल 14 वाहनों को पुलिस थाना कोनी, कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.25अभिव्यक्ति की आज़ादी भारी पड़ी या नेताओं का मान हल्का? CM-डिप्टी CM पर इंस्टाग्राम में ‘अमर्यादित कमेंट’ से समर्थक भड़के, पुलिस दरबार पहुंचे; बोले रील बनाना ठीक, लेकिन कानून की सीमा लांघी तो कार्रवाई भी पक्की….
Uncategorized2026.08.24महामाया गेट पर भाजपा के दो खेमे भिड़े, चोरी का पुराना विवाद बना नया सियासी बवाल, मारपीट के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे; VIDEO और WhatsApp संदेश वायरल—अब सवाल, किसने किया वायरल और पार्टी का IT सेल क्या करेगा?
Uncategorized2026.08.24भेष बदला, पोटली बदली… लेकिन RPF की नजर नहीं बदली, निगौरा स्टेशन पर गांजे की ‘स्पेशल डिलीवरी’ धरी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख—ऑपरेशन नारकोस ने फिर खोल दी तस्करों की पोल…
Uncategorized2026.08.24‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान में मिठाइयों की निकली कुंडली, 19 दुकानों की जांच, 117 किलो मिठाई जब्त-नष्ट, दो फर्मों पर लाइसेंस-पंजीयन निलंबन की गाज; मिलावटखोरों से साफ कहा, त्योहार आपका हो सकता है, लेकिन निगरानी हमारी रहेगी….
