
बिलासपुर,,, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस चिन्ह के दुरुपयोग का मामला सामने आया है! जिसमें गाड़ी मालिक के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है!आरोपी की पहचान करबला क्षेत्र के रहने वाले वीरेंद्र जैन के रूप में हुई है! जो कि वायरल वीडियो में दिख रही स्कार्पियो का मालिक बताया जा रहा है!
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने स्कॉर्पियो वाहन के आगे और पीछे बिना किसी वैधानिक अनुमति के पुलिस का टैग/चिन्ह लगाया हुआ था! इतना ही नहीं, वाहन में बाउंसर जैसे लोगों को बैठाकर उसका उपयोग गलत तरीके से किया जा रहा था! जिससे आम लोगों में भ्रम और भय की स्थिति बन सकती थी!
वाहन शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह की रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 205 और 347 के तहत अपराध क्रमांक 398/2026 दर्ज किया है! पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है!
पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है! कि पुलिस चिन्ह या टैग का अनधिकृत उपयोग दंडनीय अपराध है!उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी… ताकि वर्दी और पुलिस संकेतों का गलत इस्तेमाल कर रौब दिखाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
