Wed. Nov 25th, 2026

GST की ताबड़तोड़ रेड! रायपुर में बोगस बिलिंग का खेल बेनकाब—एक साथ कई ठिकानों पर छापा, दस्तावेज और डिवाइस जब्त, फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क पर गिरेगी गाज, न्यायधानी में कब होगी कार्रवाई…

रायपुर,,, राजधानी रायपुर में GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के मामले में छापेमारी की… भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में स्टेट GST की करीब 10 अधिकारियों की टीम ने एक साथ दबिश दी… कार्रवाई के दौरान लक्ष्मी कमर्शियल और S.R.S  ट्रेडर्स सहित कुल 4 अलग-अलग ठिकानों पर घंटों तक जांच की गई…
सूत्रों के अनुसार, विभाग को लंबे समय से बोगस बिलिंग और संदिग्ध लेनदेन की शिकायतें मिल रही थीं! इसी आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की… छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी बिल, संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़े कागजात और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं! जिनकी जांच जारी है!
प्राथमिक जांच में GST चोरी के संकेत मिलने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है! अधिकारियों का कहना है! कि सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच के बाद संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी… फिलहाल कार्रवाई जारी है! और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है! जिससे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है! बिलासपुर में भी ऐसी कार्रवाई की दरकार है! पर यहां तो पिछले नवरात्र के सशुल्क डांडिया के कार्रवाई का मामला आजतक लटका है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed