
बिलासपुर,,, तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुंआ में शादी समारोह के दौरान D.J में नाचने को लेकर बारातियों और गांव के युवकों के बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और हिंसक झड़प की खबर है! इस वारदात में घायल दो ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है!
बताया जा रहा है! कि ग्राम मोढ़े से बारात कुंआ गांव पहुंची थी! जहा डीजे की धुन पर नाचने के दौरान किसी बात को लेकर गांव के युवाओं और बरातियों के बीच कहा कहासुनी फिर हाथापाई हुई देखते ही देखते
विवाद भड़का और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई…

घटना की खबर फैलते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित भीड़ ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा अफरा-तफरी मच गई भयभीत चीखते- चिल्लाते बाराती जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए… जब इससे भी गुस्सा शांत नही हुआ तो भीड़ ने बाराती गाड़ियों पर जमकर ईंट, पत्थर और लाठियां बरसा गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले…

सूचना पर दलबल समेत पहुँचे तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय और उनकी टीम ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर और कानूनी कार्रवाई का हवाला दे हालात को काबू कर वारदात में गम्भीर घायल विनय पटेल और पंकज पटेल को अस्पताल रवाना किया… मामले के शांत होने के बाद पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान में जुट गई है! वारदात में शामिल लोगों की जानकारी जुटा आगे की कार्रवाई की जाएगी…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
