
बिलासपुर,,, बिलासपुर ACB की टीम ने फिर मुंगेली जिले में रिश्वतखोरी के मामले में एक ग्रामीण से 50 हजार की रिश्वत लेते ATR (अचानकमार टाइगर रिजर्व) के रेंजर और डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया है! मामला एक वन्य प्रकरण के आरोपी को जल्द राहत और जब्त वाहन वापस दिलाने के नाम पर अपने पदीय दायित्व के निर्वहन में भ्रष्ट आचरण प्रदर्शित करते हुए भयादोहन कर अवैध उगाही का है! मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले के लोरमी निवासी अजित कुमार वैष्णव ने बिलासपुर ACB इकाई में
इस आशय की शिकायत दर्ज कराई… कि गत दिसंबर 2025 को वह अपने साथियों के साथ सुरही रेंज में चार पहिया वाहन लेकर घूमने गया था! वन विभाग के स्टाफ ने उसे और उसके साथियों को अपराधिक कृत्य के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज वाहन को जब्त कर लिया… जेल से जमानत पर छूटने के बाद जब वे प्रकरण में जल्द चालान पेश करने के लिए सुरही रेंज के डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से गुहार लगाने पहुँचे तो डिप्टी रेंजर श्री श्रीवास्तव ने उनसे न्यायालय जल्द प्रकरण पेश करने 4 से 5 लाख रुपए तक खर्चा आने और वाहन को छोड़ने के एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी…
ACB ने शिकायत जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर रेंजर और उनके सहयोगी डिप्टी रेंजर को रिश्वत की रकम समेत रंगेहाथ पकड़ने ट्रेप की रणनीति बना तय रणनीति के तहत रिश्वत की पहली किस्त के 50 हजार रुपए देने पीड़ित अजित कुमार को गुरुवार 26 मार्च को कोटा के मित्र मिलन रेस्टोरेंट भेजा… जहा रकम देना तय हुआ था!प्रार्थी अजित कुमार ने जैसे ही डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को रिश्वत की रकम थमाई मौके पर मौजूद ACB की टीम ने रिश्वत की रकम समेत डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव और रेंजर पल्लव नायक को धरदबोचा, आरोपी डिप्टी मनीष श्रीवास्तव से बरामद कर उनके खिलाफ धारा 7 और आरोपी रेंजर पल्लव नायक के विरुद्ध धारा 7,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई…
पिछले 2 वर्षों में ACB बिलासपुर की यह लगातार 45 वीं ट्रैप कार्यवाही है! ACB ने फिर आम जनमानस को सन्देश दिया है! कि किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है! तो तत्काल इसकी सूचना ACB बिलासपुर इकाई को दे…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
