
बिलासपुर,,, पुलिस ने शहर में लगातार हो रही मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है! SSP रजनेश सिंह (उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में ACCU और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 चोरों और 3 खरीदारों समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है!
पुलिस ने इस कार्रवाई में 6 अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा किया है! जो बिलासपुर के साथ-साथ जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिलों से जुड़े हुए हैं! आरोपियों की पहचान के लिए टीम ने शहर भर के 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई…
पूछताछ में मुख्य आरोपी साहिल मरावी ने विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करना कबूल किया… और चोरी के वाहनों को खरीदने वाले लोगों की जानकारी भी दी… इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया…

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6 मोटर साइकिल बरामद की हैं!जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए है! बरामद वाहनों में हीरो पैशन प्रो, बजाज सीटी 100, होंडा शाइन और स्प्लेंडर जैसी बाइक शामिल हैं!
इस पूरी कार्रवाई में ACCU साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस की अहम भूमिका रही… सफल ऑपरेशन के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एसएसपी द्वारा सराहना के साथ पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है!
पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
