
बिलासपुर,,, शहर से सटे B.N सिटी कॉलोनी में कॉलोनाइज़र की कथित मनमानी के खिलाफ रहवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है!मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर कॉलोनीवासियों ने विरोध दर्ज कराया है!
रहवासियों का आरोप है! कि कॉलोनाइज़र बी.एन. मिश्रा द्वारा जानबूझकर कॉलोनी की बिजली और पानी व्यवस्था बाधित की जा रही है! बताया जा रहा है! कि 14 महीनों से बिजली बिल जमा नहीं किए जाने के कारण विभाग ने लाइन काट दी थी! जिसके बाद कॉलोनीवासियों ने आपसी सहयोग से वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली-पानी शुरू किया… हालांकि, आरोप है! कि इस व्यवस्था को भी बार-बार बाधित किया जा रहा है!
स्थानीय निवासी श्रवण शाह के अनुसार, वे वर्ष 2017 से यहां रह रहे हैं! और कई बार कॉलोनाइज़र से सहयोग की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं कमल श्रीवास्तव और बृजेश सिंह ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में कुछ लोग घर-घर जाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। पैसे देने से इनकार करने पर बिजली-पानी जैसी सुविधाएं प्रभावित की जाती हैं।
रहवासियों ने “अमन केवट” नाम के व्यक्ति पर भी कॉलोनाइज़र के साथ मिलकर दबाव बनाने और वसूली करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कॉलोनी में मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप बताई जा रही है। आवारा पशुओं की समस्या भी बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
