
बिलासपुर,,, I.P.L सीजन की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा कारोबार एक बार फिर तेज हो गया है! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “महादेव बुक” जैसे नेटवर्क खुलेआम सक्रिय हैं! जहां लोगों को आईडी देकर सट्टा खेलने के लिए जोड़ा जा रहा है! मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप और यूपीआई के जरिए यह अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है!
कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने इस मुद्दे को उठाते हुए राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं! उनका कहना है! कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म अब सटोरियों के अड्डे बन चुके हैं! जहां खुलेआम विज्ञापन देकर युवाओं को फंसाया जा रहा है! इसके बावजूद जिम्मेदार एजेंसियां निष्क्रिय बनी हुई हैं!
गौरहा ने आरोप लगाया कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी! तब भाजपा नेताओं ने “महादेव सट्टा” को लेकर जोरदार विरोध किया था! और संरक्षण के आरोप लगाए थे! लेकिन अब जब सत्ता भाजपा के पास है! तो वही मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया है! उन्होंने इसे भाजपा की दोहरी नीति बताया…
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सट्टा केवल अवैध कारोबार नहीं… बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है! आसान पैसे के लालच में युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं! और हारने के बाद अपराध या आत्मघाती कदम उठाने तक मजबूर हो जाते हैं!
कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की है! कि ऐसे नेटवर्क पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए… सोशल मीडिया पर चल रहे सट्टा विज्ञापनों पर रोक लगे और युवाओं को इस जाल से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
