
रायपुर,,, राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में नकली सामानों का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है! कम कीमत के लालच में आम उपभोक्ता नकली उत्पाद खरीद रहे हैं! जिसका फायदा उठाकर अवैध कारोबारी बड़े पैमाने पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट सामान बाजार में खपा रहे हैं! स्थिति यह है! कि खाद्य सामग्री से लेकर दवाइयां, कॉस्मेटिक्स, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर क्षेत्र नकली उत्पादों की चपेट में है!
सूत्र बता रहे है! कि रायपुर के आसपास तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, दुर्ग, भिलाई और चकरभाटा और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में नकली उत्पादों का निर्माण और पैकेजिंग खुलेआम हो रही है! कई जगहों पर यह काम कुटीर उद्योग के रूप में चल रहा है! जहां बड़े ब्रांड्स की हू-ब-हू कॉपी तैयार कर कम कीमत पर बाजार में बेची जा रही है! इन उत्पादों में नकली पनीर, खोआ, तेल, मसाले, चायपत्ती, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रमुख हैं!
सबसे चिंताजनक बात यह है! कि प्रतिबंधित और नकली दवाइयों का कारोबार भी अस्पतालों के आसपास धड़ल्ले से चल रहा है! जहां बिना बिल के दवाएं बेची जा रही हैं! जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है! डॉक्टरों के अनुसार, नकली खाद्य और दवाओं के सेवन से गैस, एसिडिटी, पीलिया, ब्लड प्रेशर और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है!
वहीं, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं! खाद्य एवं औषधि विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर छापेमारी तो की जाती है! लेकिन इसे केवल औपचारिकता माना जा रहा है! नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई के अभाव में नकली उत्पादों का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है! शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई न होना भी चिंता का विषय है!
जानकारों के मुताबिक, इस अवैध कारोबार के पीछे संगठित सिंडिकेट सक्रिय हैं! जो ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली उत्पाद बनाकर पूरे प्रदेश में सप्लाई कर रहे हैं! दुकानदार भी ज्यादा मुनाफे के लालच में ऐसे सामान बेच रहे हैं! जबकि ग्राहक कम कीमत देखकर धोखा खा रहे हैं! इसके अलावा, नकली उत्पादों के जरिए जीएसटी चोरी का नया खेल भी सामने आया है! मिलते-जुलते नामों से कंपनियां बनाकर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा है! रिपोर्ट्स के अनुसार, नकली सामानों के कारण देश की अर्थव्यवस्था को हर साल एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो रहा है!
कुल मिलाकर, रायपुर बिलासपुर अब नकली उत्पादों का बड़ा हब बनता जा रहा है! यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई… तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है! प्रशासन को चाहिए कि नियमित जांच, कड़ी निगरानी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर आम जनता के स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे…
अंधेरे में होता है! खेला…
बताया जा रहा है! कि न्यायधानी में GST से बचने के लिए दुकानदार अपने दुकानों में समान न रख करके बड़ी बड़ी कालोनियों में डुप्लीकेट सामान को रखा जाता है! और जैसे ही रात होती है! समान को गाड़ी से पलटी कर दिया जाता है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
