
बिलासपुर,,, जिले में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच बड़ी लापरवाही सामने आई है! जहां तखतपुर के नगोई नए बायपास रोड और खमतराई स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी के पास खुले में बड़ी संख्या में मृत मुर्गियां मिलने से हड़कंप मच गया है! सड़क किनारे और खाली मैदान में बोरियों में भरकर फेंकी गई… इन मुर्गियों से इलाके में बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है!
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले मुर्गियों को बोरियों में लाया गया… और फिर उन्हें खुले में फेंक दिया गया… घटना के बाद राहगीरों और आसपास के रहवासियों में डर का माहौल है! लोगों का कहना है! कि बर्ड फ्लू के खतरे के बीच इस तरह की लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है!
सूचना मिलने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया… अधिकारियों ने मृत मुर्गियों को सुरक्षित तरीके से निपटाने के निर्देश दिए हैं! साथ ही क्षेत्र को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है!
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है! अधिकारियों का कहना है! कि किसी भी संदिग्ध पक्षी या मृत मुर्गी के संपर्क में आने से बचें और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें…
स्थानीय रहवासियों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है! और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है! उनका कहना है! कि नगर निगम और संबंधित विभागों की लापरवाही से शहर में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है!
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है! और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है! कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में मृत मुर्गियां यहां किसने और क्यों फेंकी…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
