
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई स्थित शिवा विहार कॉलोनी में बुलडोजर चलाया… सोमवार को हुई इस कार्रवाई में करीब 50 एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी के निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया… निगम की भवन शाखा की टीम मौके पर पहुंची और 30 से अधिक बाउंड्री वाल, अवैध सीसी सड़कें, नालियां और प्लिंथ लेवल तक बने लगभग 50 निर्माणों को जेसीबी से गिरा दिया गया… भवन अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि शिवा विहार में लंबे समय से अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिल रही थी! जांच में पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है! उन्होंने बताया कि कॉलोनी में बनाई गई सीसी सड़क, नाली और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया है!
भूमाफियाओं की चालाकी, रिकॉर्ड में नहीं मिला नाम जांच में यह भी सामने आया कि भूमाफियाओं ने जमीन खरीदने के बाद उसे अपने नाम पर रजिस्ट्री कराने के बजाय सीधे खरीदारों के नाम पर रजिस्ट्री करवा दी… इस कारण मौके पर किसी भी डेवलपर या भूमाफिया का स्पष्ट दस्तावेज नहीं मिल पाया… निगम अधिकारियों का कहना है! कि पहले भी यहां कार्रवाई की जा चुकी है! इसके बावजूद अवैध प्लॉटिंग जारी थी! 25 खसरा नंबरों की जमीन पर 300 से अधिक प्लॉट राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शिवा विहार क्षेत्र में 25 से अधिक खसरा नंबरों की जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर प्लॉट तैयार किए गए… खसरा नंबर 256/1 से 421/2 तक की जमीन का कुल रकबा लगभग 1.15 हेक्टेयर (करीब 2.8 एकड़) बताया गया है!कई जगहों पर जमीन को 8, 10, 12, 18, 24 और 32 हिस्सों में विभाजित किया गया… जबकि कुछ खसरों में 30 से अधिक टुकड़ों में बटांकन दर्ज है!
अनुमान है! कि इस क्षेत्र में 300 से अधिक प्लॉट बेचे जा चुके हैं! राजस्व रिकॉर्ड में नरेन्द्र पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, लोकेश पटेल, इंदेश्वरी पटेल, विजय विश्वकर्मा, ईश्वरी यादव, राजेश कश्यप और देव प्रसाद कश्यप सहित कई लोगों के नाम दर्ज हैं!
नगर निगम ने स्पष्ट किया है! कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
